{"_id":"66831d79906e3bd2510926f4","slug":"in-24-hours-electricity-supply-is-being-provided-somewhere-for-18-to-20-hours-and-at-other-places-for-eight-to-10-hours-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-118091-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 24 घंटे में कहीं 18 से 20 घंटे तो कहीं आठ से 10 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 24 घंटे में कहीं 18 से 20 घंटे तो कहीं आठ से 10 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। दिन और रात में कई बार बिजली कटौती की जा रही। लोगों का कहना है कि बाहर रहो तो उमस और गर्मी परेशान कर रही है, अंदर जाओ तो बिजली नहीं रहती। रात कैसे बिताई जाए समझ नहीं आ रहा। सुबह बिजली आपूर्ति न होने से पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
जिले के मौसम में बदलाव होने के कारण गर्मी से कुछ राहत जरूर हुआ है, लेकिन बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को रात को शहर के शेखपुर मोहल्ला में एक घंटे में तीन बार कटौती हुई, इस तरह नईगंज में 10 बजे रात से कटी बिजली सुबह सात बजे के करीब आई। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शाहगंज : नगर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। 24 घंटे में से आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। जहां किसानों को गर्मी और उमस से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धान की रोपाई में किसानों को पानी की समस्या हो रही है। मडवां गांव निवासी विनोद यादव, डोमन पुर गांव निवासी लालजीत, सहावै गांव निवासी सरबजीत, निजमापुर गांव निवासी मोहम्मद ताहिर आदि लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदारों से मांग की है। सिकरारा : क्षेत्र में 24 घंटों में से 18 से 20 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहम्मद नईम अंसारी ने बताया कि ओवर लोड ट्रिपिंग तथा ब्रेक डाउन जैसा कोई बड़ा फॉल्ट होने पर ही कटौती की जाती है।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर : मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में बीते दो माह से विद्युत आपूर्ति बेपटरी है 24 घंटे में महज आठ से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है।
महराजगंज : विद्युत उपकेंद्र भटपुरा में महराजगंज, भटौली, राजाबाजार, बाबूगंज एवं सराय पड़री फीडर से बिजली की 24 घंटे सप्लाई का शेड्यूल है। जबकि आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। जेई रंजीत कुमार ने बताया कि महराजगंज फीडर पर 33 केवी जर्जर तार और पोल बदलने के कार्य के चलते लगभग सात घंटे आपूर्ति बंद रहती है। रामपुर: क्षेत्र में बिजली 24 घंटे मिलने का प्रावधान है, लेकिन ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण 18 से 20 घंटे तक बिजली मिल रही है।
मछलीशहर : नगर पंचायत क्षेत्र में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 14 से 16 घंटे बिजली मिल रही है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत केंद्र मछलीशहर एसके सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड से जितनी बिजली मिलती है वह शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दी जाती है। तकनीकी खराबी, लोकल फॉल्ट आने पर बिजली की आपूर्ति बाधित होती है, नहीं तो 24 घंटे आपूर्ति शासन के निर्देश पर की जाती है। गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीनपुर उपकेंद्र से करीब 72 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान समय में 24 घंटे में महज 14 घंटे बिजली की सप्लाई मिलती है।
ओवरलोडिंग और फॉल्ट की वजह से बिजली कटौती की जा रही है। इसकी समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी। नईगंज में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिक देर तक कटौती न हो इसका प्रयास किया जा रहा है। -एसके मिश्रा अधिशाषी अभियंता विद्युत तृतीय