{"_id":"56eb058d4f1c1b64208b4a70","slug":"important-role-in-the-development-of-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में वकीलों की भूमिका अहम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में वकीलों की भूमिका अहम
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
दीवानी अधिवक्ता संघ कार्यालय के उद्घाटन पर मौजूद विधायक सदर नदीम जावेद (बीच में)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी हैं। देश के निर्माण व विकास में इनकी अहम भूमिका रही है। देश को आजाद कराने में में उनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। चाहे महात्मा गांधी व मोतीलाल हो या फिर जवाहर लाल नेहरु व डा. भीमराव अंबेडकर रहे हो सभी अधिवक्ता थे। उक्त बातें सदर विधायक नदीम जावेद ने गुरुवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते समय कहीं।
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा सदर विधानसभा का विकास करने के साथ ही जिले के विकास में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जा रहा। उन्होंने वकीलों से सहयोग की अपील भी की। विधायक ने दो अधिवक्ताओं की हुई हत्या में उनके परिवार वालों को सहायता राशि नहीं मिलने पर अफसोस जाहिर किया।
साथ ही इस मामले को विधानसभा सत्र में उठाने का भरोसा दिलाया। कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी बनती है। अंत में विधायक ने अधिवक्ता संघ को साइलेंट जनरेटर व सोलर पैनल देने का वाद किया। इसके पूर्व अधिवक्ता संघ ने मुख्य अतिथि सदर विधायक नदीम जावेद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने विधायक के कार्याें की सरहाना करते हुए कहा कि विधायक द्वारा जनपद के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उनका यह प्रयास जनपद वासी हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, मंत्री जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित सुरेशचंद्र मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह, आरपी सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, तेजबहादुर सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, सुबाषचंद्र यादव, अवधेश सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव व जीतेंद्र उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।