{"_id":"6511d84ac83a17ba0606f914","slug":"immersion-of-lord-ganesha-the-destroyer-of-obstacles-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-5875-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विघ्नहर्ता भगवान गणेश का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विघ्नहर्ता भगवान गणेश का हुआ विसर्जन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में चतुर्थी से लेकर दशमी तक भगवान गणेश का पूजा पाठ किया गया। इसके बाद सोमवार को दशमी के दिन शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन किया गया।
जिला मुख्यालय पर सोमवार को विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को सायंकाल छह बजे से अहियापुर तिराहे पर क्रमबद्ध तरीके से कतार में समितियों ने झांकी लगाई। प्रतिमा को क्रम में लगाने के बाद लगे महासमिति के कैंप पर सूचना देकर नंबर लिया गया। शोभायात्रा अहियापुर मोड़ से सुतहट्टी बाजार, सब्जी मंडी होते हुए कोतवाली चौराहे के रास्ते चहारसू चौराहा, ओलंदगंज होते हुए गुरुद्वारा होते हुए प्रतिमा विसर्जन घाट नखास तक जाएगी। जहां पर बने सद् भावना पुल से पूर्वी तरफ बने शक्ति विसर्जन कुंड में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया।
धर्मापुर : शीतला चौकिया धाम मेंअजय पांडा व भोजपुरी एक्टर आशीष माली के निवास पर 7 दिन के गणपति पूजन के बाद बड़े ही धूमधाम से सोमवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन को ले जाते समय भक्तगण गणपति बप्पा के विदाई के समय हवन पूजन व दिव्या आरती से जयकारे के साथ मां शीतला मंदिर के आस पास का वातावरण गूंज उठा। अपने गोद में भगवान गणेश को लेकर सभी भक्त गण चलते रहे। और गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ कहते हुए बडागर चौराहा तक जैसे ही सारी औरतें पहुंची वैसे उनकी आंख से आंसू चलने लगे और बप्पा की विदाई जयकारे के साथ कि गई। इस मौके पर दिव्यांश गणपति पूजा के अध्यक्ष दिव्यांश माली, महामंत्री रिया माली, पंडा अजय पंडा, सौरव पंडा, लड्डू तिवारी आदि सैकड़ो भक्त गण उपस्थित रहे।