फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal cuts in Badalpur and other places should be stopped immediately: DM

बदलापुर समेत अन्य जगहों पर अवैध कट शीघ्र बंद हों : डीएम

Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts in Badalpur and other places should be stopped immediately: DM
जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बदलापुर समेत अन्य जगहों पर अवैध कट को शीघ्र बंद करने को कहा।उन्होंने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए सुरक्षात्मक व सुधारात्मक कार्यवाही के संदर्भ में जानकारी ली। चिन्हित करीब 24 ब्लैक स्पॉर्ट्स तथा एनएच-31 तथा एनएच भदोही पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की। अतिक्रमण खत्म करने के लिए किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी ली। निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम गठित कर कार्य किया जाए।उन्होंने अवैध खनन व इसके परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन की भी समीक्षा करते हुए ओवरलोडिंग कर मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने, ईंट भट्टों में मिट्टी के अवैध संग्रहण पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन पर चालान करने व जिस गाटे का अनुमोदन नहीं है, वहां से अवैध तरीके से खनन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर अवश्य होना चाहिए, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें।इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, सीआरओ अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed