फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal construction demolished in presence of Joint Magistrate

ज्वांइट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ढहाया गया अवैध निर्माण

Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in presence of Joint Magistrate
बक्सा थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में प्रशासन द्वारा हटवाया जा रहा कब्जा। - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। क्षेत्र के खमपुर गांव में मंगलवार को प्रशासन ने कब्जा कर कराए गए निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया। इससे कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजदेव यादव व पड़ोसी गिरिजाशंकर यादव ने जेराब तालाब की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसी निर्माण के दौरान दोनों पक्षों में पूर्व में विवाद भी हो चुका था। एक पक्ष द्वारा उसी जमीन से रास्ता मांग रहा था। विवाद और गहरा होता गया। विवाद बढ़ा तो मामला उपजिलाधिकारी सदर ज्वांइट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल के न्यायालय पहुंच गया। एसडीएम द्वारा संबंधित राजस्व विभाग से जांच करवाया तो पता चला कि दोनों पक्ष सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य लगातार करते आ रहे हैं। लेखपाल प्रिया कटियार, धीरेंद्र प्रताप, शैलेंद्र श्रीवास्तव, चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र कुमार और मदन सिंह के अलावा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह सहित भारी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पहुंची जेसीबी से कब्जा को ध्वस्त कर दिया गया। भूमि पर कमरा के अलावा पशुशाला और शौचालय बनवा रखे थे। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed