फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IG of Varanasi Zone reprimanded officers for not controlling criminal incidents in jaunpur

एक्शन में आईजी: अपराध पर अंकुश को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, पुलिसिंग की व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Sat, 30 Nov 2024 10:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी ने जौनपुर में निरीक्षण के दौरान आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई। नाराजगी जताते हुए कहा कि हफ्ते में दो दिन एडीसनल एसपी कोतवाली में बैठकर फरियादियों की समस्या सुनेंगे।

विज्ञापन
IG of Varanasi Zone reprimanded officers for not controlling criminal incidents in jaunpur
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज-कोतवाली परिसर में शनिवार को पहुंचे वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान सर्किल में हो रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पुलिस को असफल बताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हफ्ते में दो दिन एडीसनल एसपी कोतवाली परिसर में पांच घंटे बैठकर फरियादियों की समस्या सुनकर उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग होती तो अपराधिक घटनाएं कम होती। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार की सुबह आईजी मोहित गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के साथ पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद आईजी ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों से एक- एक करके क्षेत्र में घटित हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी जांच की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े अपराधों को लेकर आईजी ने जताई नाराजगी

सर्किल क्षेत्र में हो रहे बड़े अपराधों को लेकर आईजी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बेहतर पुलिसिंग किया जाना चाहिए। सभी गांवों के चौकीदारों को गांव की प्रमुख घटनाओं और बड़े अपराधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। घटना के पूर्व पुलिस महकमे के अधिकारियों को चाहिए कि अपराधियों के संबंध में पूरी जानकारी रखे और उसके साथ ही निरोधात्मक कार्यवाई भी करें। जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। 

आईजी ने कहा कि क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम नहीं हुई तो उसकी जानकारी मिलने पर बीट के सिपाही और दरोगा पर कार्रवाई होगी। महिला संबंधित अपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निरोगात्मक कार्यवाई आदि के संबंध में सभी थाना प्रभारियों से सवाल पूछे जिसका सही जवाब ना मिल पाने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed