फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If your mind is disturbed, place it at the feet of God.

Jaunpur News: मन विचलित हो तो उसे भगवान के चरणों में लगाएं

Mon, 17 Nov 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
If your mind is disturbed, place it at the feet of God.
कथावाचक पंडित आकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मनुष्य का मन अगर विचलित होने लगे दुनिया के मोह माया में उलझने लगे तो उसे अपना मन भगवान के चरणों में लगाना चाहिए। चैनपुर गांव में रमेश के आवास पर चल रही भागवत कथा में उन्होंने कहा कि अगर भगवान के चरणों में भी मन न लगे तो संतों के चरणों में जाना चाहिए। जिस प्रकार से विद्युत को तार को कोई पकड़ता है तो उसको पकड़ने वाले को भी बिजली पकड़ लेती है। उसी प्रकार अगर आप संत के चरणों में जाएंगे तो निश्चित रूप से भगवान को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कपिल देहुती संवाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। सती चरित्र सृष्टि का विकास और ध्रुव चरित्र के बारे में बताया। ध्रुव चरित्र के प्रसंग में उन्होंने कहा कि सुंदर नीति का ही सदैव अनुसरण करना चाहिए। मन की गति पर नहीं। कथा के पूर्व मुख्य यजमान रमेश चंद्र उमर वैश्य ने अपनी पत्नी के साथ व्यास गद्दी का पूजन किया। इस अवसर पर सह आचार्य आदर्श दुबे एवं राघवेंद्र शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed