फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you want to meet the Block Education Officer, come at 11 o'clock

Jaunpur News: खंड शिक्षा अधिकारी से मिलना हो तो आए 11 बजे

Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
If you want to meet the Block Education Officer, come at 11 o'clock
शासन के आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालय खुलने का समय भले ही 10 बजे हो, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज का कार्यालय 10:30 बजे खुलता है। इसके बाद ही यहां पर कर्मचारी और अधिकारी आते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं 11 बजे पहुंचती हैं। यह हकीकत तब सामने आई जब अमर उजाला की टीम शनिवार को कार्यालय की पड़ताल करने पहुंची।
विज्ञापन

पड़ताल में पता चला कि 10 बजे खुलने वाला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय 10:30 बजे खुलता है। 10:30 बजे चपरासी ने आकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुजानगंज का ताला खोला। उसके बाद भी कोई कर्मचारी नहीं आया था। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज किरण पांडेय से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपना मोबाइल नहीं उठाया। उनके सहायक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मैडम के मोबाइल पर कोई तीन दिन से गाली दे रहा है इसलिए फोन नहीं उठाती हैं। इस संबंध में जॉइंट मजिस्ट्रेट मछलीशहर कुमार सौरभ ने बताया कि कार्यालय समय से खुलना और बंद होना चाहिए। अगर इसमें लापरवाही बरती जा रही है और अधिकारी नहीं आ रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed