फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If there are 52 passengers for Mahakumbh, roadways bus can be called to the village.

Jaunpur News: महाकुंभ के लिए 52 सवारियां होने पर गांव तक मंगा सकते हैं रोडवेज बस

Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
If there are 52 passengers for Mahakumbh, roadways bus can be called to the village.
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। गांव में बस की सवारी फुल होने पर ग्राम प्रधान गांव तक रोडवेज बस मंगा सकते हैं। एक साथ 52 सवारियों के लिए रोडवेज बस बुक करने पर दो सवारियों का किराया भी माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शाहगंज डिपो से 52 बसें महाकुंभ के लिए संचालित की जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन बसों का संचालन महाकुंभ के लिए 12 जनवरी से शुरू होगा। दूरदराज से जो यात्री डिपो तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए परिवहन निगम की ओर से गांवों में भी रोडवेज बसों की सुविधा दी जाएगी। शर्त यह कि गांव में कम से कम 50 से 52 सवारियां होनी चाहिए। बस की सीटें फुल होने पर ग्राम प्रधान गांव तक रोडवेज बस मंगा सकते हैं। कुंभ में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो और बसों को भी लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। रोडवेज बसों को ठहराव के लिए रामलीला मैदान में जगह बनाई गई है। शौचालय के लिए रोडवेज चालक परिचालक को रामलीला मैदान के समीप बना सुलभ शौचालय मुफ्त करा दिया गया है। पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed