फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the speed of vehicles increases on the highway, challan is certain to be issued.

Jaunpur News: हाईवे पर वाहनों की गति बढ़ी तो चालान कटना तय

Sat, 03 Feb 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
If the speed of vehicles increases on the highway, challan is certain to be issued.
जौनपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसे वाहनों का न सिर्फ चालान किया जा रहा है, बल्कि उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। अगर आप ने वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं किया तो चालान तय है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से बीते एक महीने में 100 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं, ऐसे लोगों से दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। ऐसे वाहनों पर चालान इंटरसेप्टर वाहन के जरिए किया जा रहा है। जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस हाईटेक वाहन में विशेष हाई डेफिनेशन कैमरा लगा है, जिसके रडार में आने वाले तेज रफ्तार वाहनों की तस्वीर कैमरे द्वारा ऑटोमेटिक खींच ली जाती है। कैमरा वाहनों की गति भांप लेता है और फोटो खींच कर वाहन का चालान कर देता है। परिवहन विभाग ने इस वाहन की सहायता से जनवरी महीने में 100 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन


ऐसे होता है चालान
इंटरसेप्टर वाहन हाईवे पर किनारे लगा दिया जाता है। साथ ही कैमरे को वाहनों के आवागमन की दिशा में खड़ा किया जाता है। इंटरसेप्टर के अंदर बैठा कर्मचारी अंदर लगी मशीन और मॉनीटर पर वाहनों की गति सीमा देखता है। गति सीमा अधिक पाए जाने पर उस मशीन से तत्काल चालान काट दिया जाता है। इंटरसेप्टर वाहन का वीडियो भी बना लेता है। आवश्यकता पड़ने पर उसे वाहन चालकों को सबूत के तौर पर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओवर स्पीड वाहन और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इंटरसेप्टर वाहन मिला है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इससे रोजाना तेज रफ्तार वाहनों का चालान किया जा रहा है। -सतेंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed