फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the slang does not come, the woman hangs on the noose

खिचड़ी नहीं आई तो फंदे पर झूली महिला

Tue, 28 Jan 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
If the slang does not come, the woman hangs on the noose
मीरगंज। प्रयागराज के सरायममरेज थाना के बजती गांव में रविवार देर शाम एक महिला फांसी पर झुल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। विवाहिता का मायका जौनपुर के मजीठी गांव में है। मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं।जिले की सीमा से सटे सरायममरेज थाना अंतर्गत बजती गांव निवासी शिवम पांडेय की पत्नी शोभा देवी (26) घरेलू काम निपटाकर रविवार की शाम अपने कमरे में गई। रात आठ बजे परिवार के लोगों ने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। कमरे के भीतर देखा तो पंखे से बंधे फंदे पर उसका शव लटक रहा था। शोभा का मायका जौनपुर जिले के महराजगंज थाना के मजीठी गांव में है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने कुछ देर पहले अपने पिता राजेश पांडेय से खिचड़ी न लाने की शिकायत की थी। इसके कुछ ही देर बाद वह कमरे में गई और दरवाजा बंद कर दिया। विवाहिता को सात माह की बच्ची है। मौके पर पहुंचे जंघई चौकी प्रभारी विकास सिंह ने शव को कब्जे लेकर नायब तहसीलदार आशीष पांडेय की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed