{"_id":"5f1b2a148ebc3e63887e2621","slug":"if-the-police-stopped-the-son-walking-around-without-a-mask-and-helmet-the-chairman-was-out-of-control-jaunpur-news-vns5377296181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क और हेलमेट घूम रहे पुत्र को पुलिस ने रोका तो आपे से बाहर हुए चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क और हेलमेट घूम रहे पुत्र को पुलिस ने रोका तो आपे से बाहर हुए चेयरमैन
विज्ञापन
जफराबाद। बिना हेलमेट और मास्क के घूम रहे पुत्र को चेकिंग के दौरान रोकना नगर पंचायत अध्यक्ष को इतना नागवार लगा कि वह आपे से बाहर हो गए। चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को फटकारा तो चौकी में पहुंचकर इंचार्ज को भी लॉक डाउन के बाद देख लेने की धमकी दी। दो दिन पुरानी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। चेयरमैन ने पुलिसकर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री और एसपी से शिकायत की है।
लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस कस्बे में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने चेयरमैन के पुत्र को भी रोक लिया। पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह बिना मास्क और हेलमेट के थे। इसकी खबर मिलते ही चेयरमैन मौके पर पहुंचे और मौजूद पुलिसकर्मियों को काफी भला-बुरा कहा। बाद में चौकी में पहुंचकर इंचार्ज को भी लॉक डाउन के बाद देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान चेयरमैन के पुत्र ने पुलिसकर्मियों को सपा की सरकार होती तो बताते... के साथ चेतावनी भी दी। दो दिन पूर्व इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो नगर में चर्चाएं शुरू हो गई। इस बाबत चौकी इंचार्ज वरुणेंद्र राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल के पुत्र शिवम बरनवाल को बिना हेलमेट व मास्क के एक बाइक पर दो लोगों के जाने के कारण रोका गया था। नियम का पालन करने की बात पर बहस करने लगे। चौकी पर तैनात सिपाहियों को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। वहीं चेयरमैन प्रमोद बरनवाल का कहना था कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही बद्री प्रसाद मौर्य राजनीतिक प्रभाव में जान बूझकर मुझे अपमानित व परेशान कर रहा है। पुलिसकर्मियों को नगर पंचायत अध्यक्ष को जानना-पहचानना चाहिए। तमाम लोग बिना मास्क लगाए तथा बिना हेलमेट लगाए सड़कों पर गुजर रहे हैं, मगर उन्हें पुलिस नहीं रोक रही। जानबूझकर मेरे पुत्र को रोककर अपमानित करने की कोशिश की गई। इसी बात को लेकर बहस हो गई थी। सिपाही आए दिन हमारे साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। हमने इसकी शिकायत लिखित रूप से एसपी व राज्य मंत्री से की है।