{"_id":"67e6f59617465f30cb00798b","slug":"if-the-branch-manager-does-not-give-the-loan-action-will-be-taken-dm-jaunpur-news-c-193-1-va11001-131884-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक कर्ज नहीं देंगे तो कार्रवाई होगी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक कर्ज नहीं देंगे तो कार्रवाई होगी : डीएम
विज्ञापन
जौनपुर। जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसंबर में और मार्च में किए गए कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शाखा प्रबंधक यदि इच्छुक व्यक्ति को कर्ज देने में परेशान करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बैठक में ऋण पर चर्चा हुई और इसे बढ़ाने के प्रयास करने को कहा। यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक को ऋण जमा अनुपात पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैंक शाखाओं एवं बैंक एटीएम की समीक्षा करने के साथ बैंक मित्रों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिले। कृषि ऋण वितरण में यदि किसी बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा कृषि ऋण देने में कृषक बंधु को परेशान किया जाता है या बिचौलिए की मिली भगत की शिकायत होने पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के सभी लंबित और स्वीकृत आवेदनों का जल्द करें। इस दौरान बैंकिंग क्रेडिट को बढ़ावा देने वाली पीएलपी पुस्तक का विमोचन भी डीएम ने किया।
महिला एवं पुरुष नसबंदी के लक्ष्य को पूरा करें
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें उन्होंने महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य को पूरा करने को कहा। इस दौरान जननी सुरक्षा, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बालस्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल के बीच चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग अपने कार्य एवं दायित्वों का दिए गए। दिशा-निर्देश के अनुसार अनुपालन करेंगे एवं सौंपे गए गतिविधियां संपन्न करते हुए शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण, माइक्रो प्लानिंग दिए गए समय के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे।