फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If refused to marry, filed a case of rape

शादी से इंकार किया तो दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
If refused to marry, filed a case of rape
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह प्रेमी के घर से बरामद की गई प्रेमिका ने थाने में शादी न करने की जिद पर अड़े प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। वहीं पीड़ित युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवती का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक भोला गुप्ता से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। शनिवार की रात भोला अपने घर में अकेला था। परिवार के लोग कहीं बाहर चले गये थे। उसने फोन कर प्रेमिका को घर बुला लिया। रात भर दोनों साथ रहे। सुबह युवती के परिजन उसे घर न पाकर खोजते हुए पड़ोसी के घर पहुंचे तो वहां से युवती बरामद कर ली गई। परिजन उसे थाने पर ले आये। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने पर बुलवा लिया। युवती के परिवार के लोग शादी पर अड़े थे लेकिन प्रेमी और उसके परिजन शादी नहीं करने की जिद पर अड़ गए। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। मामला नहीं सुलझा तो युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दिया। आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार शाम को खेत में जा रही थी। घर से कुछ दूर एक सुनसान जगह पर गांव के एक युवक ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया। खीचकर सुनसान जगह पर ले जाने लगा। युवती ने जब चिल्ल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख मनबढ़ युवक वहां से भाग गया। जब युवती ने अपनी आप बीती अपने परिजनों को सुनाई तो पीड़ित युवती के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई मगर थाने पर दोपहर से हो रही पंचायत से कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बदलापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ बीती रात दुष्कर्म करने के एक आरोपी को थाना बदलापुर पुलिस ने उसके घर से रविवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया । किशोरी की मां ने पड़ोसी विकास पर लड़की को बीती रात बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed