फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If CIBIL is not good then the youth will not be able to apply in the bank.

Jaunpur News: बैंक में सिबिल अच्छा नहीं तो युवा नहीं कर सकेंगे आवेदन

Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
If CIBIL is not good then the youth will not be able to apply in the bank.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में 85 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। युवाओं की बैंक में सिबिल अच्छी नहीं हुई तो पोर्टल आवेदन नहीं लेगा। आवेदन खुद डिफाल्ट में चला जाएगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख तक का ऋण दिया जाएगा। जिले को एक हजार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए उद्योग विभाग रणनीति बना रहा है। इसके लिए ऐसे संस्थानों के प्राचार्यों और जिम्मेदारों से बातचीत की गई है, जहां व्यावसायिक गतिविधि की शिक्षा चलती है।
इन्हें मिलेगा ऋण : इसमें प्रमुख रूप से आईटीआई में कौशल विकास मिशन में आचार, मुरब्बा व अन्य का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले, पाॅलिटेक्निक व आईटीआई के छात्रों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिलाने की तैयारी है। इसकी वजह इन संस्थानों में छात्र विभिन्न ट्रेड में पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण करते हैं। इस लिए इन्हें योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। आवेदन करने पर बैंक से आधार लिंक होने से ये पता चल जाएगा कि उसने कितना व कब ऋण लिया है। ऋण जमा करने की क्या प्रगति है। इस आधार पर बैंक सिबिल तैयार करता है। यदि सिबिल 660 से नीचे रहा तो पोर्टल पर आवेदन नहीं लेगा और डिफाल्ट ग्रुप में चला जाएगा। अगर आवेदन सही रहा तो बैंक से ऋण मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अभी तक 85 आवेदन हुए हैं। किसी भी सहज जनसेवा केंद्र से व्यावसायिक गतिविधि में प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी व्यक्ति की सिबिल अच्छी होगी तो ऋण प्राप्त करने में परेशानी नहीं होगी। - संदीप कुमार, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed