{"_id":"602e734f8ebc3ee908405f13","slug":"idea-will-provide-reward-name-at-state-level-jaunpur-news-vns57535914","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडिया दिलाएगा इनाम, राज्य स्तर पर नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइडिया दिलाएगा इनाम, राज्य स्तर पर नाम
विज्ञापन
जौनपुर। स्कूलों में नए तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब पहचान मिलेगी। उनका आइडिया अच्छा हुआ तो इनाम भी मिलेगा। शिक्षकों के नवाचार को पहचान और प्रोत्साहन देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नई पहल की है। इसके लिए विचारोत्सव (आइडिया फेस्टिवल) का आयोजन होगा। इसमें परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और डीएलएड प्रशिक्षुओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेेगा।
पहले जिला फिर राज्यस्तर पर होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य नए विचारों को सोचने और उस पर काम करने वालों को एक मंच पर लाना है। आयोजन पांच वर्गों में होगा। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ डायट व निजी डीएलएड कॉलेज के एक प्रशिक्षु, डायट के अधिकारी व संकाय सदस्य, एससीईआरटी की विभिन्न इकाइयों के अधिकारी व संकाय सदस्य, बीएसए, डीआईओएस के साथ ही शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। वह अपने विचारों को प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए उन्हें पांच मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें से दो मिनट उस पर प्रश्नोत्तर के लिए रखे जाएंगे। नव विचार विद्यार्थियों के लिए लर्निंग आउटकम की प्राप्ति व विद्यालय स्तर पर बच्चों के व्यावसायिक दक्षता के विकास में सहायक होने चाहिए। इनका मूल्यांकन डायट में बना निर्णायक मंडल करेगा।
---
राज्यस्तर पर 25 विचार होंगे पुरस्कृत
जिलों में इसका आयोजन फरवरी तक पूरा करना है। इसके बाद छह मार्च तक सभी पांच वर्गों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ विचार को राज्यस्तर पर भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर प्रत्येक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ पांच-पांच समेत कुल 25 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसे विद्यालयों में लागू भी किया जाएगा।
विज्ञापन
---
विचारोत्सव का आयोजन अगले सप्ताह कराया जाएगा। इसकी थीम वोकल फॉर लोकल है। इसमें प्रतिभागियों को अपने नए विचार व्यक्त करने के साथ ही संबंधित वस्तु, टूल व मॉडल को प्रदर्शित करना है। इसके लिए सभी डीएलएड कॉलेज व विभाग को निर्देश दे दिया गया है। -नंदलाल यादव, डायट प्राचार्य।