फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ICC Women T20 World Cup Two daughters of Jaunpur in team india Radha yadav and shikha pandey

Women T20 World Cup: महिला वर्ल्ड कप में जौनपुर की दो बेटियां, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में राधा ने किया कमाल

Mon, 13 Feb 2023 12:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 12:09 PM IST
सार

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में जौनपुर की बेटियां शामिल हैं। राधा यादव मड़ियाहूं के अजोसी गांव से तो शिखा पांडेय चंदवक के मचहटी से ताल्लुक रखती हैं। 

विज्ञापन
ICC Women T20 World Cup Two daughters of Jaunpur in team india Radha yadav and shikha pandey
राधा यादव और शिखा पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में जौनपुर की बेटियां शामिल हैं। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लेने वाली राधा यादव मड़ियाहूं के अजोसी गांव से तो शिखा पांडेय चंदवक के मचहटी से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत में बाएं हाथ की स्पिनर राधा ने 21 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।  सीमित संसाधनों वाले परिवार से निकल कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में चर्चित राधा के परिवार को लोगों ने बधाई दी और मुंह मीठा कराया।सोशल मीडिया पर बधाई देने के साथ ही लोग जीत की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

गांव की पगडंडी से निकली स्टार

 22 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी राधा यादव अपने पिता ओम प्रकाश यादव के साथ मुंबई में रहती है। राधा की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। उसने इंटर की परीक्षा केएन इंटर कालेज बांकी से उत्तीर्ण की। परिवार की आजीविका चलाने के लिए पिता ओमप्रकाश परिवार के साथ मुंबई चले गए। यहां कांदिवली में सचिन तेंदुलकर स्टेडियम के सामने पान, बीड़ी, साग-भाजी की दुकान कर परिवार चलाते रहे। बाद में वो डेयरी उद्योग में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष की उम्र से खेल रही क्रिकेट

ICC Women T20 World Cup Two daughters of Jaunpur in team india Radha yadav and shikha pandey
पाकिस्तान के खिलाफ राधा ने झटके दो विकेट - फोटो : सोशल मीडिया

उनके दो बेटे दीपक व राहुल और दो बेटियां सोनी व राधा हुईं। राधा सबसे छोटी थी। पांच वर्ष की उम्र में ही वह क्रिकेट खेलने लगी थी। लोग उसके पिता से शिकायत करते कि राधा लड़कों के साथ खेल रही है। हार्ड बॉल से चोट लग जाएगी, लेकिन उन्होंने मना नहीं किया। राधा ने पहले महाराष्ट्र से खेलना शुरू किया और फिर बडोदरा टीम में शामिल हो गई।

राधा यादव दो साल तक मुंबई क्रिकेट टीम में और बाद में तीन साल तक वह बडोदरा की टीम की कैप्टन रही। राधा ने कोच प्रफुल्ल नायक से प्रशिक्षण लिया है। राधा यादव ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

अनुभवी शिखा पांडेय से बड़ी उम्मीदें

ICC Women T20 World Cup Two daughters of Jaunpur in team india Radha yadav and shikha pandey
शिखा पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

क्रांतिकारियों व विद्वानों की धरती चंदवक के मचहटी गांव निवासी सुभाष पांडेय की होनहार बेटी शिखा पांडेय हरफनमौला तेज गेंदबाज हैं। वह अपने प्रदर्शन की बदौलत कई देशों के दौरे कर चुकी है। पिछले विश्वकप में ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहीं।

इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इनका चयन विश्वकप के लिए किया गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में भारतीय हरफनमौला तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने तीन साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाई है। शिखा पांडे ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए किसी मैच में हिस्सा लिया था। अनुभवी शिखा पांडेय से इस बार बड़ी उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed