फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ibsen gave a new direction to Norwegian literature: Prof. Nirmala

इब्सेन ने नार्वे के साहित्य को दी नई दिशा: प्रो. निर्मला

Sun, 21 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ibsen gave a new direction to Norwegian literature: Prof. Nirmala
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि नार्वे के लोकप्रिय साहित्यकार इब्सेन वहां के साहित्यकारों में प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्होंने साहित्य जगत को एक नई दिशा देने का काम किया। उनके प्रसिद्ध नाटक ऐन एनिमी ऑफ द पीपल, घोस्ट्स, द लेडी फ्राम द सी, ए डॉल्स हाउस, द वाइल्ड डक आदि आधुनिक चिंतन से परिपूर्ण यथार्थवादी नाटक हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में बोल रही थीं। वेबिनार का आयोजन भारतीय-नार्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम ओस्लो (नार्वे) के द्वारा नार्वे के प्रसिद्ध नाटककार हेनरिक जोहान इब्सेन के रचनात्मक योगदान विषय पर आयोजित की गई। साहित्यकार इब्सेन के कारण नार्वे में यथार्थवादी नाटकों का जन्म हुआ। भारतीय समाज हो या पश्चिमी समाज नारी की स्थिति में समानताएं एक जैसी रहीं। ओस्लो के पूर्व टाउन मेयर और पर्यावरण फोरम के अध्यक्ष थूरस्ताइन विंगेर ने नाटककार कवि व थिएटर निर्देशक के रूप में इब्सेन के योगदान की चर्चा की। संयोजक सुरेश चंद्र शुक्ल ने नाटककार इब्सेन के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए काव्य पाठ किया। वेबिनार में बर्लिन, यूके, यूएसए, ओस्लो, स्वीडन और भारत से जुड़े अनेक रचना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed