फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband murdered together with lover and dead body thrown for out side of home jaunpur police busted murder case

सनसनीखेज खुलासाः प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को नहर में फेंका

Tue, 18 May 2021 07:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 07:59 PM IST
सार


बीते 14 मई को हुए हत्याकांड का जौनपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Husband murdered together with lover and dead body thrown for out side of home jaunpur police busted murder case
पवांरा के रामपुर हरगिर गांव के पास 14 मई को मिली थी युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तीन दिन पहले हुई एक युवकी की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि  प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। बता दें कि इसके साथ ही पवांरा थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव के पास 14 मई को नहर में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी व कपड़े भी बरामद हुए हैं। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर हरगिर गांव के पास नहर में 14 मई को लाश मिली थी। काफी प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त सुजानगंज थाना क्षेत्र के भुईधरा निवासी रामकुमार दुबे (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने पर आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। थानाध्यक्ष सेतांशु शेखर पंकज ने बताया कि रामकुमार दुबे की पत्नी कंचन का मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेरमाव गांव निवासी रामाश्रय पटेल के साथ अवैध संबंध था।

इसे लेकर कंचन और रामकुमार के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी कंचन ने रामाश्रय पटेल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। कंचन के कहने पर ही रामाश्रय ने 11 मई की रात रामकुमार दुबे को अत्यधिक शराब पिलाने के बाद धारदार चाकू से हत्या कर शव को बेरमांव गांव के पास शारदा सहायक नहर में फेंक दिया।

तीन दिनों बाद यह शव रामपुर हरगिर गांव के पास पाया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

बच्चों के विवाद में चाकूबाजी, सात घायल

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पड़राव (सुंदरपुर) गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट के दौरान चाकूबाजी हो गई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। पड़राव गांव में 14 मई को तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसे लेकर बड़ों में भी कहासुनी हो गई।

उस दौरान गांव के लोगों ने बीचबचाव कर शांत करा दिया था। सोमवार की देर शाम इसी मामले में दोनों पक्ष के लोग फिर भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने चाकू से वार कर दिया। घटना में एक पक्ष के दिनेश गौतम (35), चंदन (18), अंकित (16), सौरभ (24) व दूसरे पक्ष के प्रकाश गौतम (24), आकाश (21), विकास (17) घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। चाकू के वार से गंभीर दिनेश, अंकित, सौरभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से दिनेश और अंकित को डॉक्टरों ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेज दिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed