फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband murdered in association with lover, throws dead body in canal

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को नहर में फेंका........

Wed, 19 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered in association with lover, throws dead body in canal
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव के पास 14 मई को नहर में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी व कपड़े भी बरामद हुए हैं। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर हरगिर गांव के पास नहर में 14 मई को लाश मिली थी। काफी प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त सुजानगंज थाना क्षेत्र के भुईधरा निवासी रामकुमार दुबे (35) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने पर आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। थानाध्यक्ष सेेतांशु शेखर पंकज ने बताया कि रामकुमार दुबे की पत्नी कंचन का मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेरमाव गांव निवासी रामाश्रय पटेल के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर कंचन और रामकुमार के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी कंचन ने रामाश्रय पटेल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। कंचन के कहने पर ही रामाश्रय ने 11 मई की रात रामकुमार दुबे को अत्यधिक शराब पिलाने के बाद धारदार चाकू से हत्या कर शव को बेरमांव गांव के पास शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। तीन दिनों बाद यह शव रामपुर हरगिर गांव के पास पाया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed