{"_id":"5f9da4b58ebc3eefb908ac2b","slug":"husband-jailed-for-abetment-to-suicide-jaunpur-news-vns555883661","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के दोषी पति को छह वर्ष कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के दोषी पति को छह वर्ष कारावास
विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी थाने के गोसराय जमुनीपुर में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दोषी पति को जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने छह वर्ष कारावास एवं सात हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाया।
मृतका के पिता रमाशंकर तिवारी ने घटना की एफ आईआर दर्ज कराया कि उसकी बेटी निशा की शादी 12 दिसंबर 2006 को अजय के साथ हुई थी। विवाह के बाद अजय उसकी मां व ससुराल के अन्य लोग दहेज में दो लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 8 मार्च 2008 को सुबह 10 बजे सूचना मिली कि ससुराल वालों ने साजिश करके निशा को मार डाला है। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।डीजीसी अनिल सिंह कप्तान ने गवाहों को परीक्षित कराया।कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या का मामला पाया तथा पति को आत्महत्या के दुष्प्रेरण का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
आज ई-लोक अदालत में होगा मुकदमों का निस्तारण
जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पहली बार ई- लोक अदालत का आयोजन रविवार को किया गया है। पिछले आठ माह से लोक अदालत का आयोजन कोरोना के कारण नहीं हो पाया था। भीड़ से बचने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग एवं व्हाट्सएप का प्रयोग भी किया जा सकेगा। लाइन बाजार स्थित नवगठित ट्रिब्यूनल के चेयरमैन न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे करेंगे।एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।ट्रिब्यूनल के जज पक्षकारों से मोबाइल के जरिए वीडियो कॉलिंग या व्हाट्सएप से वार्ता कर सकते हैं।