Jaunpur: अफेयर के शक में पति ने गंडासे से पत्नी के किए टुकड़े, बेड पर लाश और फैला था हर तरफ खून
यूपी के जौनपुर पति द्वारा पत्नी की नृशंस हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक पति का हैवान रूप देखने का मिला। पति ने पत्नी के किसी और मर्द से संबंध के शक में गंडासे से काटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। बिस्तर पर शव पड़ा था और हर तरफ खून फैला था। जिस किराए के घर में दोनों रहते थे उसके मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अयोध्या जनपद के तारून थाना क्षेत्र स्थित आदागंज बाजार निवासी अफजल (42) ऑटो चालक है। वह करीब सात माह से जौनपुर में अलग-अलग स्थानों पर किराये का कमरा लेकर अपनी पत्नी अकिला(32) के साथ रहता था।
करीब एक सप्ताह पहले वह तारापुर कॉलोनी में सुभाष मौर्या के घर में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मकान मालिक ने सूचना दिया कि उसके घर में किराये का कमरा लेकर रहने वाली अकिला की हत्या कर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस तो पता चला कि पति अफजल ने अपनी पत्नी अकिला के गर्दन पर गंडासे से वार कर हत्या कर दिया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह नईगंज की तरफ भागा है। पुलिस ने शहर क्षेत्र में जगह-जगह दबिश देनी शुरू की तो उसे नईगंज पेट्रोल पंप तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसकी निशानदेही पर गंडासा भी बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आशनाई के चक्कर में उसने हत्या की। पत्नी पर अफजल शक करता था।
अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करके गंड़ासा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या आशनाइ के चक्कर में हुई है।