फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband attacked wife with sharp weapon

Jaunpur News: पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला

Fri, 15 Nov 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked wife with sharp weapon
शाहगंज। नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे के समीप कालिका काॅलोनी में भाडे के मकान में रह रहे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के रावतपुरा थाना क्षेत्र के मसेरन गांव निवासी रवीकांत (25) का विवाह आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सोम्माडीह गांव निवासी मनीषा (21) के साथ हुआ था। पति-पत्नी अपने पूरे परिवार के साथ नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे समीप कालिका काॅलोनी में किराए के मकान मेंं रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम पति-पत्नी के बीच ससुराल मध्य प्रदेश जाने को लेकर विवाद हो गया। उसी बात को लेकर आवेश में आकर पति रविकांत ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन पहुंचा बडा भाई सुबाष ने अपने भाई रवीकांत की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed