{"_id":"612e6e048ebc3eb628315528","slug":"housing-scheme-beneficiaries-will-have-home-entry-jaunpur-news-vns6090200176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश
विज्ञापन
पिछले साल पीएम व सीएम आवास योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को बुधवार को गृह प्रवेश कराया जाएगा। उनको आवास की चाभी भी बांटी जाएगी। ये कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी होगा। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारों ने तैयारी पूरी कर ली है।
जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 हजार 940 लाभार्थियों को आवास का लाभ दिया गया था। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तीन हजार 17 लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया है। इन लाभार्थियों को योजना के तहत बने आवास में बुधवार को गृह प्रवेश कराने के लिए उसकी चाभी देने के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास ने डीएम को पत्र भेजकर निर्देश जारी किया है। इसके क्रम में जिले में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन और सभी ब्लॉकों पर कार्यक्रम का आयोजन करने की तैयारी की गई है। इसके तहत एनआईसी भवन में 15 और ब्लॉक मुख्यालयों पर 100-100 लाभार्थियों को आवास की चाभी उपलब्ध कराने बुलाया गया है। लाभार्थियों को चाभी का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक व ब्लॉक प्रमुख की ओर से किया जाएगा।
जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएम व सीएम आवास योजना से लाभान्वित लोगों को बुधवार को गृह प्रवेश के लिए चाभी बांटी जाएगी। कार्यक्रम का सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।