फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Houses worth millions, took toilet grant

लाखों के मकान, लिया शौचालय का अनुदान

Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Houses worth millions, took toilet grant
धर्मापुर। शौचालय का अनुदान देने में बड़ी धांधली सामने आई है। जिनके पास लाखों रुपये से बने पक्के मकान हैं, उन्हें भी शौचालय के लिए सरकारी अनुदान दिया गया है। सोमवार की रात कबीरुद्दीनपुर गांव में डीएम की चौपाल में यह मामला सामने आया। सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने सेक्रेट्री से अनुदान की राशि की रिकवरी कराने के आदेश दिए हैं। उस पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। इस दौरान मृतकों का वरासत कर घर न पहुंचाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। कोटे की दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम रात साढ़े 11 बजे कबीरुद्दीनपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में पूछताछ की। गांव के रामनाथ पुजारी, राजेंद्र यादव, छबिराज यादव, लालमन, महेंद्र यादव, कृष्ण मुरारी, राजेश आदि ने सबसे पहले गांव के कोटेदार सत्यनारायण राय पर पांच यूनिट के कार्डधारकों को सिर्फ 4 यूनिट का राशन देने और अधिक दाम लेने की शिकायत की। गांव के लेखपाल साहब लाल चौहान पर मृतक के वारिसों की खतौनी अभी तक काश्तकारों को न देने और धनउगाही का आरोप लगाया। निरीक्षण के दौरान गांव में दो शौचालय ऐसे मिले, जिसका निर्माण ऐसे परिवारों में हुआ था, जिनके पास ऊंचे पक्के मकान हैं। फटकार लगाते हुए डीएम ने सचिव से शौचालय के पैसे की रिकवरी करने का आदेश दिया। चौपाल के दौरान सीआरओ डॉ.सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार मान्धाता सिंह, ग्राम प्रधान संगीता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed