{"_id":"25f3f35337c135ad910b402ecb03bfa4","slug":"houses-of-children-seated-in-row-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में बच्चों को बैठाया सड़क पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के विवाद में बच्चों को बैठाया सड़क पर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय क्षेत्र के मीरपुर में स्कूल के किराएदारी विवाद में सोमवार को मकान मालिक द्वारा ताला बंद करने के विरोध में स्कूल संचालक ने बच्चों को गोधना-निगोह मार्ग पर बैठाकर सड़क जाम करा दिया।
मकान मालिक और स्कूल संचालक के इस विवाद में बच्चे दो घंटे तक चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला खोलवाकर जाम समाप्त करवाया।
मीरपुर सब्जी मंडी के पास हनुमान सरस्वती शिशु मंदिर नाम से स्कूल जैन कुमार के मकान में किराए पर संचालित है। मकान का 11 महीने का अनुबंध हुआ था।
अनुबंध समाप्त होने के बाद मकान मालिक जैन कुमार ने उन्हें 15 अगस्त तक हर हाल में मकान खाली करने को पहले ही कह दिया था। लेकिन मकान खाली नहीं किया ।
विज्ञापन
इसकी वजह से सोमवार को मकान मालिक ने सुबह ही मकान में ताला जड़ दिया। सुबह जब बच्चे स्कूल आए तो वह बाहर खड़े रहे। इसके बाद स्कूल के अध्यापक और संचालक भी पहुंचे।
उन्होंने बच्चों को गाड़ियों से ले जाकर गोधना-निगोह मार्ग पर धूप में बैठा दिया। वैसे स्कूल के प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह का कहना है कि मकान मालिक ने बिना सूचना के ताला लगा दिया। इससे बच्चों को बाहर खड़ा रहना पड़ा। बच्चों के अभिभावक स्वयं पहुंचे और उनको लेकर सड़क जाम कर दिया।