फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   House collapsed due to rain, child dies after being buried, six injured

बारिश से गिरे मकान, दबकर बालक की मौत, छह घायल

Fri, 27 Sep 2019 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to rain, child dies after being buried, six injured
16- सतहरियां क्षेत्र के बिझवानिया का पूरा गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान। - फोटो : JAUNPUR
फोटो
विज्ञापन

बारिश से गिरे मकान, दबकर बालक की मौत, छह घायल
24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते कई स्थानों पर कच्चे मकान और छप्पर ढह गए। मलबे में दबने से एक बालक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। खेतासराय, सुजानगंज, खुटहन समेत कई अन्य इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। स्कूल परिसरों में भी जलभराव हो गया है। बारिश के चलते शुक्रवार को बाजारों और दफ्तरों में भी सन्नाटा पसरा रहा। गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
शाहगंज क्षेत्र के गोडिला गांव निवासी रामनरायन का पुत्र सिद्धान्त (4) शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे घर में खेल रहा था। तभी बारिश के चलते कच्ची दीवार छप्पर सहित गिर पड़ी। सिद्धांत मलबे में दब गया। उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जफराबाद के मुहल्ला दरीबा में शुक्रवार को भोर में संजय गिरी का कच्चा मकान ढह गया। छप्पर के नीचे परिवार के लोग दब गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनको बाहर निकताला। संजय को हल्की चोटें आई हैं। सतहरिया क्षेत्र के बिझावनिया का पूरा गांव निवासी बृजेश सिंह व मान बहादुर सिंह के 13 कमरों वाले मकान का दो हिस्सा ढह गया। बरामदे में बंधी गाय और बछिया की मलबे में दबकर मौत हो गई। महराजगंज क्षेत्र के बरहूपुर गांव के दलित बस्ती निवासी राजेश गौतम का कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर राजेश की पत्नी रीता(35), भांजी लक्ष्मी(17), पुत्री सविता(17) ,पुत्र अनमोल(11), भाई रंजीत (26), भतीजा अनमोल(3) घायल हो गए। रीता की हालत गंभीर बताई जाती है। रामपुर क्षेत्र के (धनापुर) गंधौना गांव निवासी रामचंद्र पटेल का कच्चा मकान गिर गया। खुटहन क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव निवासी शुभम पाल, शहाबुद्दीनपुर में रमाशंकर पांडेय और मरहट गाँव निवासी संजय विश्वकर्मा के कच्चे मकान गिर गए। बदलापुर के हिम्मतपुर में आद्याप्रसाद तथा शहादुर बिंद का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। मछलीशहर के छाछो गांव में उमाकांत के मकान का बरामदा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी क्षेत्र के बरौटी(चवरबर)निवासी मुंशी नाविक का परिवार बारिश से बचने के लिए अपने रिहायशी मड़हे में बैठा था। बगल के महेंद्र नाविक की कच्ची मिट्टी की दीवार मड़हे पर गिर गई। मुंशी की पुत्री कंचना (10)गंभीर रूप से घायल हो गई। नेवढ़िया क्षेत्र के बुद्धीपुर गांव में विनोद शर्मा व लोलारख शर्मा और बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपर गांव निवासी निवासी दीपचन्द गौतम, जलालपुर क्षेत्र के रकसवा तकियाराम गांव में बिभव नारायण शर्मा के कच्चे मकान गिर गए।
रामेश्वरम धाम मंदिर की बाउंड्री गिरी
जौनपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जफराबाद स्थित रामेश्वर धाम मंदिर का बाउंड्री ढह गई जबकि सुरेरी के पटैली गांव में कच्चे मकान पर महुआ का पेड़ गिर गया।

सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के राजेपुर गांव के समीप सई व गोमती नदी के संगम स्थल पर स्थित रामेश्वरम धाम मंदिर की बाउंड्री बारिश के कारण ध्वस्त हो गई। गोमती नदी के जल स्तर के बढ़ने से रामेश्वरम धाम के बाउंड्री के अंदर पानी पहुंच गया। ग्रामीणों ने पानी रोकना चाहा लेकिन सफल नहीं हुए। सुरेरी क्षेत्र के पटैला गांव निवासी गुलाब पटेल की बहू वंदना पटेल शुक्रवार की शाम ईंधन लेने गई थी। उसी समय तेज आवाज के साथ उसी मकान पर हरा महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर बंदना मकान से निकलकर बाहर की तरफ तेजी से भाग निकली और बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed