फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hour stolen from temple, villagers demonstrated

मंदिर से घंटा चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hour stolen from temple, villagers demonstrated
01- जलालपुर क्षेत्र के खलीप्ता गांव स्थित औघड़ बाबा के मंदिर से घंटा चोरी होने से आक्रोशित होकर प्र - फोटो : JAUNPUR
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गोमती मार्केट के बगल में स्थित औघड़ बाबा मंदिर से शनिवार की रात पांच घंटा, सीकड़ काटकर चोर उठा ले गए । सुबह मंदिर के पुजारी और गांव के लोग पूजा के लिए पहुंचे तो घंटा गायब देख शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव के संदीप यादव, बबलू यादव, राम भुवाल, हरेंद्र,जिलेदार, राजू सरोज, महेंद्र सरोज, सभाजीत मौर्य, रामआसरे अजय समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर के सामने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबजी की।
विज्ञापन

मंदिर के संरक्षक लालमन सरोज ने बताया कि मंदिर से चोरी गए पीतल के घंटों का वजन 205 किलोग्राम है। मंदिर के मुख्य मुख्य द्वार पर लगे घंटे का वजन एक कुंतल 25 किलोग्राम तथा चार घंटे 20-20 किलोग्राम के थे। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पूर्व में भी छोटे बड़े घण्टे चोरी होते रहे है । अभी एक दिन पूर्व नेवादा ग्राम स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का मुकुट जिसकी कीमत लगभग 34 हजार थी। चोर उठा ले गए। जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है । इस संबंध में इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मंदिर संरक्षक के द्वारा थाने में सूचना दी गई है । उनकी तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed