फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hospital staff beaten up over patient's death

Jaunpur News: मरीज की मौत पर अस्पताल के कर्मियों को पीटा

Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hospital staff beaten up over patient's death
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज इलाके में मंगलवार की देररात एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के कर्मियों की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित होकर शहर के प्राइवेट चिकित्सकों ने नईगंज में जाम कर दिया। पुलिस ने काफी देर तक चिकित्सकों को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर के नईगंज में एक न्यूरो चिकित्सालय में उपचार के लिए एक मरीज को भर्ती किया गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के करीब दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ा तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। अस्पताल के चिकित्सक व जिम्मेदारों का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर मारपीट करने वालों को वहां से भगा दिया। इसके बाद आक्रोशित चिकित्सकों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे लाइन बाजार थाना अध्यक्ष संजय वर्मा ने चिकित्सकों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed