फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hopes rise for ROB construction at Railway Gate No. 9C; awaiting completion of final formalities.

Jaunpur News: रेलवे गेट संख्या 9सी पर आरओबी निर्माण की बढ़ी उम्मीद, अंतिम प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार

Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hopes rise for ROB construction at Railway Gate No. 9C; awaiting completion of final formalities.
मड़ियाहूं। नगर के रेलवे गेट संख्या 9सी पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ गई हैं। लंबे समय से लंबित इस परियोजना के संबंध में विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

प्रतिदिन दो हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन वाले इस रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, धर्मेंद्र सेठ और राजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे और संबंधित विभाग कई बार स्थल का सर्वे कर चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उनका कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इस बीच अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय यादव ने नगर पंचायत मड़ियाहूं को पत्र भेजकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या-135ए के किलोमीटर 55.200 से 56.560 तक प्रस्तावित आरओबी के एलाइनमेंट में आने वाली पाइप लाइनों को शिफ्ट करने के लिए सुपरवीजन शुल्क सहित यूटिलिटी शिफ्टिंग का आगणन उपलब्ध कराने को कहा है। इसे परियोजना की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया माना जा रहा है। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने बताया कि मंत्रालय की ओर से नगर पंचायत से अंतिम क्वेरी मांगी गई है। इसके स्पष्ट होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नगरवासियों ने शासन और संबंधित विभागों से शीघ्र आरओबी निर्माण शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या समाप्त होगी और नगर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed