फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Homeguard convicted in bicycle theft, letter written to Commandate

साइकिल चोरी में होमगार्ड दोषी, कमांडेट को लिखा पत्र

Wed, 02 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Homeguard convicted in bicycle theft, letter written to Commandate
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार से साइकिल चोरी के मामले की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

भटौली निवासी रामलुटावन मौर्य की पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में दुकान है। करीब 15 दिन पहले वह अपनी दुकान के पास साइकिल खड़ाकर मोटर बनवाने शाहगंज गए थे। रात में देर से लौटे तो साइकिल गायब थी। सीसी फुटेज की जांच से पता चला कि उनकी साइकिल रात ड्यूटी करने वाले दो होमगार्ड ले गए हैं। रामलुटावन पहले होमगार्ड के घर गए तो उन्होंने भगा दिया। बाद में फुटेज के साथ थानाध्यक्ष से शिकायत की तो तत्कालीन थानेदार संपूर्णानंद ने साइकिल पीड़ित को दिलवाई। मगर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में होमगार्ड पीड़ित को ही धमकी देने लगा। एसपी राजकरन नय्यर ने घटना को संज्ञान में लेते हुए एएसपी सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी गई। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि होमगार्ड साइकिल अपने घर ले गया था। इस पर एसपी ने संबंधित होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed