यूपीः पत्नी के सामने होमगार्ड की गला रेत कर हत्या, आईजी ने किया मौका मुआयना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने 24 घंटे में हत्यारों का पता लगाने का निर्देश दिया। होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पंचम राम चौहान गौराबादशाहपुर थाने पर ड्यूटी करते थे। कुछ दिनों से उनकी ड्यूटी नहीं लग रही थी। गुरुवार को गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के बाद वह रात आठ बजे घर आए और कच्चे मकान के कमरे में तख्त पर सो गए।
कमरे में दरवाजा बंद नहीं था। उनकी पत्नी इसरावती देवी और पुत्र शिवम (14) घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। रात में करीब साढ़े बारह बजे तीन बदमाश कपड़े से मुंह बांधे पहुंचे और पंचम के कमरे में पहुंचकर उनके गले पर चाकू से प्रहार कर दिया।
इसके बाद पंचम भागकर बाहर आ गए और पत्नी की चारपाई के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने गिरा कर चाकू से उनका गला रेत दिया। आवाज सुनकर इसरावती ने शोर मचाया तो बदमाशों ने बेटे को मार डालने की धमकी दी और चाकू दिखाते हुए भाग गए।