{"_id":"5ea320008ebc3e904359e335","slug":"home-reached-without-any-pass-case-against-eight-jaunpur-news-vns521848835","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी पास के पहुंचे घर, आठ के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी पास के पहुंचे घर, आठ के खिलाफ केस
विज्ञापन
महराजगंज। मुंबई, भिलाई और छत्तीसगढ़ ले लौटकर गांव आए महराजगंज थाना क्षेत्र के जनौर गांव के आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन का उलंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जनौर गांव निवासी मो. रसीद और कुर्बान मुंबई से ट्रक में सवार होकर घर आए हैं। जबकि इसी गांव के सवाली, मकसूद, मोहम्मद शमीम, ताज मोहम्मद, अल्ताफ अली और मोहम्मद सैफ छत्तीसगढ़ के भिलाई से मोपेड पर सवार होकर बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे। कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका से भयभीत ग्रामीणों ने सभी को गांव में स्थित जहूर साबिरा अरबिया उर्दू हाई स्कूल मे ठहराया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई सुधीर मिश्रा ने सभी से मुंबई और भिलाई से आने का वैध पास मांगा तो कोई भी पास नहीं दिखा सके। ऐसे में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सभी आठों के विरुद्ध लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधिकारी महराजगंज डॉ स्वतंत्र कुमार ने सभी को 14 दिन के लिए विद्यालय में क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान अमृत लाल यादव ने बताया सभी को घर से भोजन दिया जा रहा है।
लॉकडाउन में दावत में शामिल नौ गिरफ्तार
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारा गांव में लॉकडाउन को दरकिनार कर गुरुवार की रात दावत में शामिल नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ लॉकडाउन का उलंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सभी को निजी मुचलके थाने से ही रिहा कर दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की देर शाम पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष बारा गांव पहुंचे। वहां एक ही स्थान पर दावत में शामिल होने के लिए 20 से अधिक लोगों का जमावड़ा हुआ था। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से नौ लेगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में सुशील सिंह, मुश्ताक , जीतलाल , प्रताप नारायण, चंचल कुमार पटेल, जितेंद्र पटेल, प्रेम चंद्र , वकील खान, ओम प्रकाश सरोज शामिल हैं।