फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holika Dahan will be held at 3049 places tonight, 79 places are very sensitive

आज रात 3049 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 79 स्थान हैं अति संवेदनशील

Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 3049 places tonight, 79 places are very sensitive
जौनपुर। जनपद में इस बार बृहस्पतिवार की रात 3049 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें 79 स्थान अति संवेदनशील हैं। जबकि 58 स्थान संवेदनशील। इसी तरह 23 विवादित स्थानों पर होलिका जलाई जा रही है। शहर कोतवाली और खेतासराय थाना क्षेत्र सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। इन थाना क्षेत्रों में जनपद से अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक इस बार तीन स्थान ऐसे हैं, जहां होली को लेकर विवाद की स्थिति समझ में आ रही है। वहीं, सात स्थालों पर होलिका पर जुलूस निकाली जाती है। ज्योतिष व तंत्र आचार्य डाक्टर शैलेश मोदनवाल के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर एक बजकर एक मिनट के बाद पूर्णिमा लग जाएगी, जबकि भद्रा रात 12. 58 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में बृहस्पतिवार की रात 12 बजकर 58 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा। भद्रा में होलिका दहन करना निषिद्ध है। संवाद
विज्ञापन

शहर के यह इलाके हैं अति संवेदनशील
जौनपुर। होलिका के दिन शहर कोतवाली क्षेत्र में अहियापुर, खासनपुर, भंडारी, तूतीपुर, हनुमान घाट, अहमद खां मंडी, रूहट्टा, सदर अस्पताल, बड़ी मस्जिद, प्रेमराजपुर, चहारसू चौराहा, चांद मेडिकल को अति संवेदनशील माना गया हैं, क्योंकि इस इलाके में मिश्रित आबादी है। वहीं, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली, विरदपुर, फूलपुर, कलीचाबाद, मुरादगंज, कचगांव मोड़, सैदनपुर सीहीपुर, चकमाहन गांव में कई लोगों में आपसी रंजिश हैं, जिसके कारण इन गांवों को अति संवेदनशील गांवों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

जनपद में ये हैं प्रमुख अति संवेदनशील स्थल
जौनपुर। केराकत में कुसैला, अमहित, बेलाव, सरायबीरू, सिहौली, देवकली, मुफ्तीगंज और चंदवक थाना क्षेत्र के छोनापुर, हरिहरपुर, चंदवक कस्बा तो शाहगंज में बड़ागांव, सबरहद, निजामपुर, कस्बा शाहगंज, हाजी रफीपुर, मजडीहा, आरंदपुर, उसरह्टा, खेतासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में दुर्गा मंदिर खेतासराय, काली मंदिर, जोगियाना, गोरारी बाजार, रानीमऊ, मानीकला, गुरैनी, सोंगर, गुरदौली, भुड़कुडहा, जगदहां, बरंगी, जैगहा, कलापुर, भदैला सीधा, पारकमाल, खलीलपुर लेदरही, लखमापुर इसी तरह खुटहन के पटैला, ख्वाजापुर, फतेहगढ़, इमामपुर, संजयपुप, गौसपुर, करंजपुर व सरायख्वाजा इलाके में लाल दरवाजा, हमजापुर, करैंपट्टी, खानापट्टी, मछलीशहर में मोलनापुर, उमराना, सराय युसूफ, मुंगराबादशाहपुर में अमांव, रामपुर में कस्बा रामपुर, जमालापुर, बरसठी में आलमगंज और सुखलालगंज व जलालपुर में होलिका स्थल का विवाद होने के कारण लोहगाज को अति संवेदनशील माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में चिन्हित विवादित होलिका स्थल
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद, केराकत में बेलाव, सरायबीरू, सिहौली, देवकली, मुफ्तीगंज, चंदवक इलाके में छोनापुर, जलालपुर में लहगपुर, गौराबादशाहपुर में गजना, सरायख्वाजा में हमजापुर, मछलीशहर में मोलनापुर, मुंगराबादशाहपुर से में अमांव, हैदरपुर, हलऊपुर, तरहटा, बरसठी में भदराव, कटवार, आलमगंज, मियांचक, सुखलालगंज, निगोह, बरसठी, गोठाव, सुरेरी, भानपुर गांव स्थित होलिका स्थल चिन्हित हैं।

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि होली के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 3049 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें 79 स्थान अति संवेदनशील और 58 स्थान संवेदनशील हैं। सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed