फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hinuwa's minister hanged himself

हिंयुवा के मंत्री ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hinuwa's minister hanged himself
हियुवा के मंत्री ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर से बेसुध मां की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गीतापट्टी में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री ने जान दे दी। उसने जिस कमरे में युवक ने फांसी लगाई उसका अंदर से दरवाजा बंद नहीं था। परिवार वालों ने फांसी पर लटका देखा तो उसे लेकर अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गीतापट्टी निवासी प्रिंस जायसवाल (23) कपड़े की दुकान चलाते थे। वह हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री भी थे। परिवार वालों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह देर तक नहीं उठे तो मां सीमा देवी प्रिंस के कमरे में गईं। बेटे को फांसी पर लटका देखकर उनके पैरों तजे जमीन खिसक गई। उन्होंने शोर किया तो आसपास के लोग दौड़े और उसे लेकर अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत का सदमा मां सीमा देवी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। सच्चाई क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली पवन उपाध्याय का कहना है कि फांसी लगाकर जान देने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed