फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Highway jammed at midnight for electricity

Jaunpur News: बिजली के लिए आधी रात को जाम किया हाईवे

Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed at midnight for electricity
मछलीशहर। आधा कस्बा बीते छह दिनों से अंधेरे में है। महादेव सिन्हा मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पांच मोहल्लों में बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। कम क्षमता के ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास भी असफल नहीं हुआ। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की रात में करीब लगभग 11 बजे नंदलालपुरा के पास हाईवे जाम कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। सड़क पर धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों का कहना था कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण एक सप्ताह से बिजली, पानी के संकट से बड़ी आबादी जूझ रही है। छह दिन बीतने के बाद भी अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया। सड़क जाम करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उनके आश्वासन के बाद आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद फ्यूज उड़ने से फिर से बिजली गुल हो गई। इससे नाराज व्यापारी शनिवार को सराय मोहल्ले में एकत्र हुए और विद्युत निगम के अफसरों की कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। इस मौके पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरी ने कहा कि छह दिनों से नगर के पांच वार्ड में बिजली और पानी के संकट से लोग परेशान हैं। राजकुमार पटवा, राजेश अग्रहरी, लालजी पटवा आदि व्यापारियों ने कहा कि विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed