फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Highway culvert damaged since last two years, anger

Jaunpur News: दो साल से हाईवे की पुलिया क्षतिग्रस्त, आक्रोश

Fri, 17 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Highway culvert damaged since last two years, anger
जौनपुर। जौनपुर-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-731 पर स्थित ग्राम नरहन औरी टाईबीर बाबा मंदिर केराकत के पास दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत न होने से आम नागरिक परेशान हैं। क्षतिग्रस्त पुलिया पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जनहित की अनदेखी और लापरवाही से जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। केराकत के क्षेत्रीय केराकत संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी का संबोधित कर तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया है कि पुलिया की मरम्मत कार्य को जानबूझकर टाला जा रहा है, जिससे पास के टोल प्लाजा संचालकों को फायदा हो सके। हाल ही में 25 नवंबर 2024 को रात 9:30 बजे लोहे के गाटरों के कारण दो गाड़ियों की टक्कर से गंभीर दुर्घटना हुई। इसमें एयरबैग खुलने से यात्रियों की जान बच गई, लेकिन गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। समिति ने इस लापरवाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, वाराणसी के परियोजना निदेशक और लोक निर्माण विभाग जौनपुर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि आनन-फानन में गाटर को हटा दिया गया और दुर्घटनाग्रस्त पुलिया का चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि पुलिया का मरम्मत शुरू नहीं हुई तो 17 फरवरी 2025 को क्रमिक अनशन, धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन और किया जाएगा। समिति ने कहा कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार, एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed