फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   High-tension wires supported by bamboo sticks at 40 places

Jaunpur News: 40 जगहों पर बांस की फट्टियों के सहारे हाईटेंशन तार

Fri, 04 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
High-tension wires supported by bamboo sticks at 40 places
शहर के कोतवाली चौराहा  पर बिना सेफ्टी गाार्ड के झूलते बिजली के तार
जौनपुर। भीड़भाड़ वाली आबादी के बीच में सड़क पार कर रहे बिजली के हाईटेंशन तार बांस की फट्टियों के सहारे हैं। 40 से ज्यादा जगहों पर तारों के बीच में गार्डिंग के लिए जाली नहीं लगाई गई है। तार आपस में न टकराएं, इसके लिए बांस की फट्टी लगा दी गई है। बारिश के मौसम में इससे कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। बिजली निगम ने 32 स्थानों को हाईटेंशन तारों के बीच गार्डिंग लगाने के लिए चिह्नित किया है। शहर के ओलंदगंज पुलिस चौकी के पास, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, रुहट्टा, नईगंज तिराहा, गांधी तिराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर बिजली के तार बिना जाली के लटक रहे हैं।
विज्ञापन


केस : 1
जौनपुर कोतवाली के खासनपुर गांव निवासी विपुल यादव (24) 29 जून 2020 की शाम बाइक से बदलापुर से खुटहन आ रहे थे। दौलतपुर गांव के करमबीर बाबा मंदिर के पास अचानक हाईटेंशन तार बाइक सवार के ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


केस : 2
कलीचाबाद में बीते साल अगस्त में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरने से वहां खड़ी एक बाइक जल गई थी। करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई थी। हालांकि रात का समय होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिजली के तारों के बीच सेफ्टी गार्ड से सुरक्षित नहीं किया गया है। तारों के बीच बांस की फट्टी का सहारा दिया गया है। इससे हादसे हो सकते हैं। - कमलेश यादव, नईगंज
चाहरसू तक बिजली के तार कई जगह सड़क को क्रॉस कर रहे हैं। इन जगहों पर सेफ्टी गार्ड होना जरूरी है। विभाग की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

- कामिल, कोतवाली


इसे भी जानें

शहर में कुल उपभोक्ता : 53,700
सेफ्टी गार्ड के लिए चिह्नित स्थान : 32
सेफ्टी गार्ड के लिए चिह्नित तार : 1.45 किमी
खर्च : 3.45 लाख रुपये

शहर में 1.45 किमी हाईटेंशन तारों के बीच 32 स्थान सेफ्टी गार्ड लगाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। 15 सितंबर से अनुरक्षण अभियान शुरू होगा। इस दौरान सभी जगहों पर तारों को सेफ्टी गार्ड से सुरक्षित कर दिया जाएगा। - एसके सिन्हा, अधिशासी अभियंता, विद्युत तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article