फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hide and seek of clouds all day long, no sunshine

Jaunpur News: दिन भर बादलों की लुकाछिपी, नहीं हुई धूप

Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hide and seek of clouds all day long, no sunshine
जौनपुर। लगातार गिरता हुआ पारा लोगाें को कांपने के लिए विवश कर रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही है। इससे खुलकर धूप नहीं निकली। बादलों के साथ-साथ सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार रही। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड व कोहरे के कारण बाजारों में ग्राहकों का टोटा देखा गया। बाजारों में दुकानदारों के झुरमुट जगह-जगह अलाव जलाकर तापते हुए ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। धुंध के कारण दृश्यता कम रहने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। एहतियात बरतते हुए वाहन चालकों को हेडलाइट सहित आगे पीछे की सभी लाइटें जलाकर धीमी गति में सफर तय करना पड़ा। ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम में नमी होने के कारण गलन बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से जनजीवन ठहर सा गया है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी ठंड की मार से बेहाल हैं। गर्म चाय भी इन दिनों अच्छी लग रही है। गलन से बुजुर्गों व बच्चों को ज्यादा समस्या हो रही है। लोग पूरे दिन अलाव अंगीठी के सहारे अपने आप को ठंड से राहत देते नजर आए।
विज्ञापन

शाम होते ही बाजार में पसरा सन्नाटा
ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहना पसंद कर रहे हैं। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। ठंड के कारण अधिकांश दुकानें भी जल्द बंद हो जा रही हैं। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी जरूरतमंदों को हो रही है। ठंड से बचने के लिए शाम होते ही लोग अलावा की व्यवस्था में जुट जाते हैं। इसके अलावा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास भी लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed