फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hemp was sending from courier to Himachal, caught

कोरियर से हिमाचल भेज रहा था गांजा, पकड़ा गया

Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hemp was sending from courier to Himachal, caught
मुंगराबादशाहपुर। मादक पदार्थों की तस्करी का नया रास्ता तस्करों ने ढूंढ लिया है। अब कोरियर के जरिए गांजा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने इसका खुलासा किया। कोरियर संचालक की सक्रियता से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मौजूद बंडल में आधा किलो गांजा मिला है, जिसे वह हिमाचल प्रदेश भेजना चाह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

नगर स्थित स्टेट बैंक के नीचे साहबगंज निवासी आदित्य जायसवाल कोरियर संचालन करते हैं। दोपहर में एक युवक पहुंचा और करीब आधा किग्रा वजन का पैकेट हिमाचल प्रदेश भेजने की बात कही। कोरियर संचालक को कुछ शक हुआ तो उसने पैकेट खोलकर दिखाने की बात कही। इतना सुनते ही युवक भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर लोग दौड़े और युवक को पकड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पैकेट खोला तो उसमें से गांजा निकला। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक ने अपना नाम विनोद मौर्या निवासी भारपार (वेलवार) बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में गांजा भेजता था। उसने अपने रैकेट के अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है। पुलिस रैकेट के अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed