फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heavy vehicles banned in the city today

Jaunpur News: आज शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, शाम सात बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles banned in the city today
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आगमन के मद्देनजर 27 जुलाई 2026 को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगा। राज्यपाल विश्वविद्यालय के तीसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनके सड़क मार्ग से आने-जाने के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक का मार्ग इस दौरान विशेष निगरानी में रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वाहनों को छूट दी गई है। इनमें गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा से जुड़े वाहन शामिल हैं। शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडर पास, कुत्तुपुर तिराहा कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह जौनपुर डिपो में आने व जाने वाली सभी रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। प्रयागराज, सुल्तानपुर, भदोही, मीरजापुर एवं वाराणसी की तरफ से आने-जाने वाली सभी रोडवेज बसों का आवागमन मार्ग हौज टोल प्लाजा तिराहा से जफराबाद, नाथूपुर, पीली कोठी, अम्बेडकर तिराहा, सिविल लाइन से होते हुए जौनपुर डिपो तक रहेगा। शाहगंज व आजमगढ़ की तरफ से आने-जाने वाली सभी रोडवेज बसों का आवागमन मार्ग जोगियापुल से बाएं से सिविल लाइन रोड से शेखपुर तिराहा होते हुए जौनपुर डिपो तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed