फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heavy rain in the city, light showers in rural areas

Jaunpur News: शहर में हुई तेज बारिश, ग्रामीण इलाकों में हल्की फुहार

Wed, 16 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the city, light showers in rural areas
जौनपुर। जिले में गर्मी से जूझ रहे लोगों को उस समय राहत मिली जब मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर से ही जिला मुख्यालय पर रह-रहकर बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी, वहीं ग्रामीण इलाकों में हल्की फुहार पड़ी। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश न होने से किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जिले में बीते सात दिनों में मौसम ने कई रंग दिखाए। जहां एक ओर भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं सप्ताह के अंतिम दिनों में बारिश ने कुछ राहत पहुंचाई। गर्म हवाओं और चटख धूप से आम जनजीवन प्रभावित था। सोमवार तक मौसम बेहद उमस भरा रहा, लेकिन मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। जिला मुख्यालय और आस-पास के शहरी इलाकों में दोपहर से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बनी रही। ग्रामीण इलाकों शाहगंज, खुटहन, चंदवक आदि क्षेत्रों में बारिश के बजाय हल्की फुहारें पड़ीं। किसान उम्मीद में थे कि अच्छी बारिश होगी जिससे धान की रोपाई शुरू की जा सके, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने के कारण वे अब भी मौसम की आस लगाए बैठे हैं। खेतों में नमी की कमी के चलते रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

....................................................................
एक सप्ताह का तापमान :-
दिनांक-अधिकतम-न्यूनतम
8 जुलाई-38-28
9 जुलाई-37-28
10 जुलाई-36.5-29
11 जुलाई-36-29
12 जुलाई-34.5-28.5
13 जुलाई-35-28
14 जुलाई-32-27
...................................................
वर्जन ...
बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बौछारें भी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान 34–35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी तो ही किसानों की धान की रोपाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, राज्य मौमस वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed