{"_id":"6786b1523175dd51bb0a69d4","slug":"heavy-faith-in-cold-and-fog-bathing-on-makar-sankranti-charity-and-virtue-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-128286-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ठंड और कोहरे पर भारी आस्था, मकर संक्रांति पर नहान, दान और पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ठंड और कोहरे पर भारी आस्था, मकर संक्रांति पर नहान, दान और पुण्य
विज्ञापन
जौनपुर। ठंड और कोहरे पर आस्था भारी पड़ी मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व भक्ति भाव से मना। श्रद्धालुओं ने नदियों में नहान के बाद दान किया और पुण्य लाभ के भागी बने। अलसुबह ही जिले की विभिन्न नदियों और उनके संगम पर पहुंचकर डुबकी लगाई और विधिवत सूर्योपासना कर ब्राह्मणों को दान दिया। सूर्य उपासना के पर्व पर तमाम लोगों ने परंपरा के अनुसार तिल का भी दान किया।
जिले में नदियों की बात की जाए तो हनुमान घाट, विसर्जन घाट, गोमतेश्वर महादेव घाट, चाचकपुर घाट किनारे श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं सिरकोनी क्षेत्र के राजेपुर में ऐतिहासिक सई गोमती नदी के संगम तट तो पिलकिछा घाट पर भक्तों ने सुबह स्नान कर दान पुण्य किया। घरों में बच्चों से लेकर बड़ों ने सुबह से ही स्नान के बाद नए परिधान पहनकर अन्न का दान किया। वहीं बच्चों व युवाओं ने पतंगें उड़ाकर खूब आनंद लिया। मौसम प्रतिकूल बना रहा। पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। कोहरे से कम दृश्यता के कारण सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों व युवाओं ने छतों व मैदानों में पतंगबाजों की भीड़ लगी रही। पूरे दिन भक्काटा की आवाज आती रही। लाई, चूड़ा, गट्टा, गुड़ की पटटी का लुत्फ उठाने के बाद पतंगबाजी का आनंद लिया। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान जी के मंदिर पर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मान्यता है कि श्रद्धा व भाव भक्ति के साथ जो भक्त हनुमान के दरबार में आते हैं उनकी सारी अभिलाषाएं पूरी होती हैं। विद्वान पं सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर हनुमान की पूजा बहुत ही फलदाई होती है। उनकी विशेष कृपा साधकों के ऊपर बरसती है।
.....................................................
पतंग उड़ाते समय बच्चा कुएं में गिरकर घायल
शाहगंज। खनुआई गांव में मंगलवार सुबह पतंग उड़ाते समय आठ साल का बच्चा कुएं में गिरकर घायल हो गया। अर्पित(8) पुत्र पप्पू मंगलवार की सुबह गांव में पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय अचानक पैर कुएं में गिर जाने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के ही युवक कुएं से बच्चे को बाहर निकालकर उपचार के लिए दादर बाईपास स्थित अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं, ठिठुरन बढ़ी,
फोटो संख्या-
जौनपुर। मकर संक्रांति पर भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सुबह धुंध का असर रहा। ठंड के कारण दुकानदार दुकानों के बाहर अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के चलते ट्रेनें दो से लेकर आठ तक देर से चलीं। मंगलवार सुबह हालांकि कोहरा नहीं था लेकिन बादल छाए रहे। जबकि पहाड़ी क्षेत्र कोहरे से ढंके रहे। बर्फीली हवाओं ने सुबह से ही डेरा जमा लिया था। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन की उम्मीद धूमिल होती गई। दोपहर बाद बढ़ा ठंड का कहर शाम को पूरे चरम पर था। ठंड से बचाव के लिए राहगीरों को अलाव ही एकमात्र सहारा नजर आ रहे थे। बाजारों में प्रमुख सड़कों के किनारे कई स्थानों पर लोग अलाव से हाथ सेंककर ठंड से बचाव करते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक और साइकिल से बहनों के यहां खिचड़ी पहुंचाने वाले लोगों हुई। दिनभर सड़कों पर भी लोगों का आवागमन जारी रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि कोहरे व गलन से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
...........................................
इनसेट
ट्रेनें आठ घंटे तक लेट, 10 ट्रेनें लेट रही
जौनपुर/मीरगंज। कोहरे के चलते कई ट्रेनें जौनपुर व जंघई जंक्शन पर दो से आठ घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से आने वाले सोहेल देव एक्सप्रेस जौनपुर जंक्शन पर आठ घंटे, कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे देरी से जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा जंघई जंक्शन पर मुंबई एलटीटी से मऊ जाने वाली मऊ सप्ताहिक एक्सप्रेस 4 घंटा 34 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 2 घंटा 42 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस 7 घंटा 31 मिनट, दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस 4 घंटा 24 मिनट, मुंबई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस 2 घंटा 6 मिनट, मुंबई से अयोध्या जाने वाली अयोध्या सुपरफास्ट 7 घंटा 14 मिनट, ग्वालियर से बनारस जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 5 घंटा 10 मिनट, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस 2 घंटा 55 मिनट विलंब से जंघई जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है कि ठंड व कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेन लेट चल रही हैं।
आज से खुलेंगे स्कूल
बीएसए डॉ गोरख नाथ पटेल ने बताया कि परिषदीय और माध्यमिक स्कूल खुले रहेंगे।