फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   heat wave six people died due to heat stroke in jaunpur doctors saying cause of heart attack

Jaunpur News: भीषण गर्मी का प्रकोप, लू लगने से छह लोगों की मौत; डॉक्टर मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे

Thu, 30 May 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 May 2024 10:40 PM IST
सार

Jaunpur News: सीएचसी सुजानगंज में गुरुवार को चार लोगों की मौत होने के बाद दो अन्य मरीज़ों की हालत भी गंभीर हो गई। चिकित्साअधीक्षक ने मामला बिगड़ते देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
heat wave six people died due to heat stroke in jaunpur doctors saying cause of heart attack
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और लू ने आख़िरकार गुरुवार को अपना प्रकोप दिखा दिया। इसकी चपेट ने आने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती छह मरीज़ों की मौत हो गई। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नौ मरीज़ों की हालत भी गंभीर है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौत लू लगने से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है।

विज्ञापन


मरीज़ों की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में अफ़रातफ़री का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में कुल 15 मरीज़ बुधवार को आए थे। सभी के लक्षण लगभग समान हैं। इनमें से जिन छह की मौत हुई है, उनमें से चार मरीज़ गुरुवार की शाम को स्वास्थ्य केंद्र आए थे। कुछ देर ही भर्ती थे। प्राथमिक इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इनके अलावा दो मरीज़ों की बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को मरने वालों में सुभाष गुप्ता (55) निवासी हिम्मतनगर, रमाकांत (70) निवासी भिखारीपुर, मस्तराम गौतम (63) निवासी चवरिया, रायसहाब निषाद (65) निवासी प्यारेपुर शामिल हैं। वहीं, बीती रात भी दो लोगों की मौत हो गई। इसमें नन्हेलाल गौड़ (75) निवासी कुंदहा, चंपा (60) पत्नी तुषाराम निवासी सराय बिका थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नौ मरीज अभी भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। सभी की हालत गंभीर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र पाल ने बताया कि सभी मरीज प्रथम दृष्टया हीट स्ट्रोक के लग रहे हैं। उन्हें भर्ती मरीजों इलाज किया जा रहा है। 


30 बेड के वार्ड में लगे हैं सिर्फ़ दो कूलर
लू और गर्मी की चपेट में आने वाले मरीज़ों के लिए सीएचसी में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। 30 बेड के वार्ड में महज़ दो कूलर लगाए हैं। परिजनों की संख्या बढ़ने पर पूरा कमरा गर्म हो जा रहा है। वहीं, सीएचसी के चिकित्साअधीक्षक ने बताया कि अब तक जो भी मरीज़ मरे हैं, उन सबकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। इनके अलावा अन्य मरीज़ों को उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed