फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heat wave scorches people, soaring mercury breaks last year's records

Jaunpur News: लू ने झुलसाया, चढ़ते पारे ने तोड़े पिछले साल के रिकॉर्ड

Sat, 16 May 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heat wave scorches people, soaring mercury breaks last year's records
जौनपुर। जिले में गर्मी और जानलेवा लू के प्रकोप ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को दिनभर चली गर्म हवाओं और उमस से लोग बेहाल नजर आए। इस सीजन में मई में पड़ रही ऐसी भीषण गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सूरज की तल्खी के कारण सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मौसम के इस बदले मिजाज और उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों तक में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डॉ. राजीव यादव ने कहा-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राजीव यादव ने नागरिकों को इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सिर को गमछे या टोपी से ढकें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक नींबू पानी, ओआरएस या ग्लूकोज का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed