फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heat is taking a toll on health, crowd of patients in hospitals

Jaunpur News: स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही गर्मी, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Sun, 26 May 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Heat is taking a toll on health, crowd of patients in hospitals
जौनपुर। गर्मी का मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। पिछले एक पखवारे से गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इस कारण आए दिन जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्म हवा भी लोगों को परेशान करती रही। सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में इलाज के लिए मरीज पहुंचे। चुनाव के चलते जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी को भी अलर्ट पर रखा गया। इमरजेंसी में भी डॉक्टर तैनात रहे। हर ब्लॉकों में दो-दो एंबुलेंस डॉक्टरों की टीम के साथ तैनात रही। डॉक्टर मरीजों को लू और गर्मी से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं। सीएमएस डॉ. केके राय ने बताया कि चुनाव के चलते अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद इमरजेंसी के अलावा ओपीडी में भी कुछ मरीज सुबह इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी में जो डॉक्टर मौजूद थे, वहां मरीजों की इलाज किए। सुबह से देर शाम तक डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed