फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health workers protested for beating ward boy

Jaunpur News: वार्ड ब्वाय की पिटाई के आरोप में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Health workers protested for beating ward boy
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वार्ड ब्वाय दुर्गा प्रसाद की अज्ञात बदमाशों ने पिटाई कर दी थी। घटना शनिवार की अपराहन एक बजे की है। घायल स्वास्थ्य कर्मी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसे लेकर चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध में प्रदर्शन कर ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा कर जांच पड़ताल में जुटी है। अस्पताल की सुरक्षा में लगाए गए होमगार्ड मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि वार्ड ब्वाय दुर्गा प्रसाद ओपीडी के लिए मरीजों की पर्ची काट रहा था। इसी बीच गमछा से मुंह बांधकर नकाब पोश तीन बदमाश उनके पास पहुंच गए और पिटाई करने लगे। घायल अवस्था में वार्ड ब्वाय दुर्गा प्रसाद वहीं गिर पड़े। जब तक स्वास्थ्य कर्मी बाहर आते बदमाश पैदल ही अस्पताल से बाहर भाग गए। घटना के बाद अस्पताल कर्मी अस्पताल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने प्रशासन को चेताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक इमरजेंसी सेवा के अलावा ओपीडी सेवा बंद रहेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह को भी दे दी गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ.अरविंद कुमार पांडेय, डॉ. कविंद्र त्रिपाठी, नेत्र सहायक राकेश मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्य, जटाशंकर मिश्र, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र मौर्य, फूलमती, कामना सिंह, पूनम, किरण लता आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed