फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health workers created ruckus for contract extension

संविदा विस्तार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा

Wed, 13 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Health workers created ruckus for contract extension
05- ड्यूटि पर लगाये जाने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव करने पंहुची स्टॉफ नर्स। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में यूपीएचएसएपी प्रोजेक्ट के तहत तैनात स्टाफ और पैरा मेडिकल स्टाफ ने संविदा विस्तार की मांग को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पत्र के बावजूद कोरोना संकट के इस दौर में उन्हें सेवा से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्टेथनिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएपी) के तहत जिला अस्पताल में 35 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की संविदा पर तैनाती की गई है। उनकी सेवा पहले अप्रैल माह तक विस्तारित की गई थी। बाद में कोरोना संकट को देखते हुए मिशन निदेशक ने सत्र 2020-21 में भी सेवा जारी रखने का पत्र सीएमएस व सीएमओ को दिया। बावजूद उनकी नहीं सुनी जा रही है। निर्देशों की अनदेखी करते हुए उन्हें सेवा से हटाया जा रहा है। इस वक्त कोरोना का संकट काल है। मरीजों की देखरेख में नर्सिंग स्टाफ ही पूरी शिद्दत से लगा हुआ है। फिर भी उनके साथ यह व्यवहार हैरान करने वाला है। सीएमओ कार्यालय पहुंचे संविदा कर्मियों ने सीएमओ की अनुपस्थिति पर कार्यालय में हंगामा मचाया और जानबूझकर न मिलने का आरोप लगाया। बाद में वह महानिदेशक परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण को संबोधित पत्र कार्यालय में सौंप कर चले गए। चेतावनी दी कि अगर इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय का कहना था कि वह दफ्तर से बाहर थे, संभव है संविदा कर्मी उसी वक्त आए हों। मामला संज्ञान में नहीं है। पत्र का अवलोकन कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed