फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health department takes action after newborn's death, seals 3 more illegal hospitals in Machhalishahr

Jaunpur News: नवजात की मौत के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, मछलीशहर के 3 और अवैध अस्पताल सील

Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Health department takes action after newborn's death, seals 3 more illegal hospitals in Machhalishahr
मछलीशहर में अस्पतालों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वास्थ्य विभाग
मछलीशहर। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद अवैध अस्पतालों की जांच के लिए निकली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और अस्पतालों को बंद करा दिया है। अस्पताल संचालकों द्वारा वैधता संबंधी जरूरी कागजात (पंजीकरण प्रपत्र) न दिखाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने इन अस्पतालों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अस्पतालों की औचक जांच के लिए निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार देर रात नगर के बरईपार रोड स्थित मीरा पॉलीक्लीनिक एवं बालाजी पॉलीक्लीनिक तथा प्रयागराज रोड स्थित कमला हॉस्पिटल पहुंची। छापा के दौरान मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और संचालक अस्पताल के संचालन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालकों ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी है। फिलहाल उनके अस्पतालों के संचालन पर रोक लगाते हुए ताला बंद कर दिया गया है। यदि दो दिन के भीतर वैध प्रपत्र नहीं दिखाए गए, तो उनके खिलाफ आगे की कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई के कारण लंबे समय से अवैध अस्पतालों का जाल फैला हुआ है, जिससे आए दिन मासूमों और मरीजों की जान पर बन आती है। हालांकि, अब विभाग ने अभियान चलाकर पिछले पांच महीनों में करीब 10 अवैध अस्पतालों को बंद कराया है। इसी क्रम में बीते बुधवार को भी जिले में 8 अवैध अस्पतालों को सील किया गया था और अब शुक्रवार रात मछलीशहर कस्बा स्थित तीन और अस्पतालों को बंद कराकर बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed