फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   He had an affair with another woman while his wife was alive and was beaten up when he protested.

Jaunpur News: पत्नी के रहते दूसरी महिला से बनाया संबंध, विरोध पर पीटकर निकाला

Thu, 18 Dec 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
He had an affair with another woman while his wife was alive and was beaten up when he protested.
पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला को पत्नी की तरह साथ रखने, विरोध पर विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण को लेकर पहले रिश्तेदारों ने पंचायत रखी। पुलिस ने भी पति-पत्नी के बीच संबंध सुधारने का प्रयास किया। बावजूद हल न निकलने पर महिला थाना दुद्धी में पति सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता लालती देवी ने तहरीर में बताया है कि 11 मई 2011 को उसकी शादी म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल निवासी कुंज बिहारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटे पैदा हुए। आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व पति का संबंध दूसरी महिला से हो गया और वह उसे बतौर पत्नी रेणुकूट में लेकर रहने लगे। जानकारी होने पर एतराज जताया तो उसे ससुर रामलाल, देवर श्याम बिहारी और पति के साथ रह रही महिला कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों ने पंचायत के जरिए संबंध सुधारने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि गत 30 दिसंबर को मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला थानाध्यक्ष संतू सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed